उत्तराखंड : 19 मार्च को विधायक दल की बैठक होगी, 20 को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह

0
1066
pushkar-dhami

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विधायक दल की बैठक 19 मार्च को होगी। जबकि 20 मार्च को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इसके लिए राजभवन में भी शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है।

सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री का चयन किया जा चुका है। लेकिन सस्पेंस अभी बरक़रार है। धन सिंह रावत के लिए आरएसएस के दत्तात्रेय हसबोले लॉबिंग में जुटे हैं। सुबोध उनियाल अजीत डोभाल के संपर्क में बताए जा रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी अभी भी दौड़ में सबसे आगे बताये जा रहे हैं। मदन कौशिक और सतपाल महाराज भी अभी दौड़ में हैं। पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल के नाम की चर्चा भी बरक़रार है।

वहीँ अनिल बलूनी को पुष्कर सिंह धामी के साथ साउथ ब्लॉक बुलाए जाने से अनिल बलूनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा आज सत्ता के गलियारों में दौड़ती रही। इनके अलावा ऋतु खंडूरी का नाम भी सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री की रेस में है। ‌लेकिन अभी भी फाइनल नाम पर सस्पेंस बरकरार है। वहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से राजधानी देहरादून लौट आए हैं।