Home गढ़वाल रुद्रप्रयाग: स्कूल जा रहे छात्र पर झपटा गुलदार

रुद्रप्रयाग: स्कूल जा रहे छात्र पर झपटा गुलदार

LEOPARD-killed-beby

LEOPARD ATTACK IN RUDRAPRAYAG: रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के बुढ़ना गांव में आज सुबह स्कूल जा रहे एक 11 वर्षीय बालक पर गुलदार ने हमला कर दिया. गुलदार के हमले में छात्र के हाथ और पैर में जख्म हुए हैं. छात्र के चिल्लाने की आवाजें सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे गुलदार के चंगुल से छुड़ाया.

परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने बालक का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया और इसके बाद उसे घर ले गए. बुढ़ना की ग्राम प्रधान आरती नैथानी ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है. वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया.