Home गढ़वाल श्रीनगर गढ़वाल में साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था का जल्द होगा गठन

श्रीनगर गढ़वाल में साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था का जल्द होगा गठन

Literary and cultural institution

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर क्षेत्र के शिक्षा, साहित्य, एवं संस्कृति से जुड़े बुद्धिजीवियों  की शुक्रवार को शगुन रैस्टोरेंट में एक बैठक हुई. जिसमें श्रीनगर में एक साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था के गठन की आवश्यकता के बारे में चर्चा की गयी।

बैठक की अध्यक्षता राकेश मोहन कंडारी ने की. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एक साहित्यिक संस्था का गठन किया जायेगा. बैठक में डा सुबोध हटवाल, डा सुभाष पांडेय, डा एस एस रावत, डा अखिलेश चमोला, डा प्रदीप अंथवाल, नरेंद्र  तिवारी, ऋषि  सेमवाल, जयंती बल्लभ मलासी व श्रीमती संगीता फरासी उपस्थित रहे।