Home दिल्ली-एनसीआर दिल्ली के चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में कूदा शख्स, फिर क्या...

दिल्ली के चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में कूदा शख्स, फिर क्या हुआ वीडियो में देखें

Man jumped into lion enclosure at Delhi Zoo

नई दिल्ली: दिल्ली के चिड़ियाघर से बृहस्पतिवार को एक साँसें रोक देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमे एक शख्स अचानक शेर के बाड़े में कूद गया। आस-पास खड़े लोगों ने युवक को रोकने की कोशिश की परन्तु युवक नहीं माना और शेर के बाड़े में कूद गया। युवक के बाड़े में कूदते ही शेर उसके सामने आ गया। गनीमत यह रही कि शेर ने युवक को कोई नुक्सान नहीं पहुँचाया। इस दौरान युवक काफी देर तक शेर के पास बैठा रहा लेकिन शेर ने युवक को कुछ भी नहीं किया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने बाड़े में कूदकर युवक की जान बचाई। इस युवक का नाम रीहान खान (28) है और वह बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। वह मानसिक रूप से अस्थिर लगता है। घटना के बाद युवक को पुलिस थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।