• उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • नोएडा
    • ग्रेटर नोएडा
    • गाजियाबाद
  • दिल्ली-NCR
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • गुरुग्राम
    • फरीदाबाद
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • एजुकेशन/जॉब्स
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • फोटो गैलरी
  • ज्योतिष
  • पर्यटन
  • स्पेशल स्टोरी
Search
Friday, August 21, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Devbhoomisamvad.com
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • नोएडा
    • ग्रेटर नोएडा
    • गाजियाबाद
  • दिल्ली-NCR
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • गुरुग्राम
    • फरीदाबाद
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • एजुकेशन/जॉब्स
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • फोटो गैलरी
  • ज्योतिष
  • पर्यटन
  • स्पेशल स्टोरी
Home उत्तराखण्ड पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मोर्चा के महासचिव पोखरियाल ने विभिन्न दलों...
  • उत्तराखण्ड
  • देहरादून

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मोर्चा के महासचिव पोखरियाल ने विभिन्न दलों के विधायकों को सौंपा ज्ञापन

By
DBS Reporter
-
August 28, 2021
0
100
Share
Copy URL
    old-pension-restoration

    देहरादून : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर इन दिनों संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी हैl कर्मचारी नेता इन दिनों मानसून सत्र के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्रियों एवं विधायकों को ज्ञापन देकर उनके सम्मुख अपनी बात रख रहे हैंl इसीक्रम में आज संयुक्त मोर्चा के मण्डलीय महासचिव सीताराम पोखरियाल द्वारा बागेश्वर से भाजपा विधायक चंदन रामदास, घनसाली से भाजपा विधायक शक्ति लाल शाह, काशीपुर से भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा, ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठोर, नानकमत्ता से भाजपा विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, यम्केश्वर से भाजपा विधायक श्रीमती रितु खंडूरी, लैंसडाउन से भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत सहित  कांग्रेस के जसपुर से विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस से ही केदारनाथ से विधायक मनोज रावत, भगवानपुर से कांग्रेस विधायक श्रीमती ममता राकेश, रानीखेत से कांग्रेस विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष करण माहरा और भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा को पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गयाl

    इस अवसर पर सीताराम पोखरियाल एवं मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत ने मीडिया को बताया कि सभी विधायकों का पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रुख सकारात्मक है और सभी ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सदन और सरकार में पुरजोर पैरवी करने की बात कही हैl

    उन्होंने कहा कि बीते 23 अगस्त को संगठन की इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हुई है, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा भी एक माह के अंतर्गत पेंशन मुद्दे को सुलझाने की बात कही गई हैl साथ ही वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को पुरानी पेंशन बहाली हेतु अलग से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों से वार्ता कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा हैl

    • TAGS
    • Memorandum submitted to MLAs of various parties regarding restoration of old pension
    Copy URL
      Previous articleलोक गायक लोकेंद्र कैंतुरा के गीत का मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन
      Next articleअफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर देहरादून के गुरूद्वारों के प्रतिनिधियों ने सीएम धामी से भेंटकर पीएम मोदी का जताया आभार
      DBS Reporter
      DBS Reporter
      http://www.devbhoomisamvad.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर श्रीनगर में कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

       107वीं जयंती पर विशेष: राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान से वंचित क्यों हैं हिमवंत पुत्र राष्ट्रकवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल

      संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मी, शिक्षाविद प्रो. डी आर पुरोहित इंद्रमणि बडोनी सम्मान से नवाजे गए

      EDITOR PICKS

      POPULAR POSTS

      Guru Tegh Bahadur shahid divas

      यूपी में भी 24 नवंबर 2022 के अवकाश में बदलाव, अब...

      November 23, 2022
      Garhwali Brahmin

      गढ़वाल की 75 ब्राह्मण जातियों का इतिहास, यहाँ पढ़ें

      February 8, 2022
      CBSE Re-verification- Revaluation date

      CBSE बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों से असंतुष्ट छात्रों को रीचेकिंग...

      May 13, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • उत्तराखण्ड11625
      • गढ़वाल6556
      • देहरादून3915
      • दिल्ली-एनसीआर2740
      • देश-विदेश2709
      • ग्रेटर नोएडा1902
      • कुमाऊँ1887
      • एजुकेशन/ जॉब्स1563
      • नोएडा839
      ABOUT US
      FOLLOW US
      ©