opened fire at shopping mall in Denmark

यूरोप का देश डेनमार्क रविवार देर रात फायरिंग की घटना के बाद दहल उठा। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में एक शॉपिंग सेंटर में एक हत्यारे ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। कई घायल भी हुए हैं। इस शॉपिंग मॉल में लोगों की भारी भीड़ थी। उसी दौरान हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आए। ‌इस मामले में एक 22 साल के डैनिश युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना फिल्ड्स शॉपिंग मॉल में उस वक्त हुई जब यहां छुट्टी का दिन होने की वजह से काफी लोग मौजूद थे।

मॉल के पास ही ब्रिटिश पॉप स्टार हैरी स्टाइल का कन्सर्ट था। ब्रिटिश पॉप स्टार हैरी स्टाइल रॉयल अरीना में परफॉर्म करने वाले थे। उनके परफॉर्मेंस से ठीक पहले ये गोलीबारी हुई है। अचानक फायरिंग और चीखने की आवाजें सुनाई दीं। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।