ramesh-pokhriyal-nishank

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दूसरी पारी यानी मोदी सरकार 2.0 के लिए शुक्रवार को मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। अनुमान के मुताबिक बीजेपी में चाणक्य की भूमिका निभाने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को गृह मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। जबकि पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय तथा निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड से सांसद कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को अहम् जिम्मेदारी देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया है। बतादें कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने लगातार दूसरी बार रिकार्ड जीत दर्ज की है। इसी वजह से उत्तराखण्ड के सबसे अनुभवी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को मोदी सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

उत्तराखंड के पांचों बीजेपी सांसदों में रमेश पोखरियाल निशंक का राजनीतिक अनुभव सबसे ज़्यादा है निशंक हरिद्वार से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। वह 2009 से 2011 तक उत्तराखंड के पाँचवे मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा संयुक्त उत्तर प्रदेश में भी दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। डॉ निशंक ने मुख्य्मंत्री काल में राजनैतिक कौशल, ज्ञान और ध्वनि समन्वय कौशल की सहायता से उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार और उधम सिंह नगर को शामिल करने जैसे जटिल और संवेदनशील मुद्दों को सुलझाया तो अंतरराष्ट्रीय फोरम में हिमालयी संस्कृति को लाने के लिए अनगिनत सफल प्रयास किए गए।

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एक राजनेता के साथ-साथ लेखक भी है। वह बचपन से ही कविता और कहानियां लिखते रहे है। हालांकि उनका पहला कविता संग्रह वर्ष 1983 में ‘समर्पण’ प्रकाशित हुआ। अब तक निशंक के 10 कविता संग्रह, 12 कहानी संग्रह, 10 उपन्यास, 2 पर्यटन ग्रन्थ, 6 बाल साहित्य, 2 व्यक्तित्व विकास सहित कुल 4 दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं आज भी तमाम व्यस्तताओं के बावजूद उनका लेखन जारी है।

डॉक्टर निशंक 1991 में पहले बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए कर्णप्रयाग निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। इसके बाद 1993 और 1996 में फिर से इसी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और 1997 में वह उत्तर प्रदेश सरकरा में उत्तरांचल विकास मंत्री बने।

यह भी पढ़ें:

मोदी सरकार 2.0 में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, अमित शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट