Sadhvi-Pragya-Thakur

नई दिल्ली: साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई है। साध्‍वी प्रज्ञा ने बुधवार को भोपाल  बीजेपी कार्यालय में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बीजेपी की सदस्यता लेने के कुछ ही घंटे बाद पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से लोकसभा का टिकट दे दिया है। जहाँ उनकी टक्कर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं 10 सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह से होगी।

बतादें कि 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में 9 वर्षों तक जेल में रहीं साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। साध्‍वी प्रज्ञा बुधवार को ही बीजेपी में शामिल हुई हैं। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कछवाहा गांव में में पैदा हुयी साध्वी प्रज्ञा एबीवीपी की सक्रिय सदस्य भी रह चुकी हैं।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने चार उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की जिसमें साध्वी प्रज्ञा के अलावा मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से रमाकांत भार्गव, गुना लोकसभा सीट से केपी यादव और सागर लोकसभा सीट से राजबहादुर सिंह को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

योगी और माया के बाद अब आजम और मेनका के चुनाव प्रचार पर लगा प्रतिबंध