निसणी इंटर कॉलेज के छात्र रोहित नेगी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

0
712
rohit-negi-nisani-school

पौड़ी गढ़वाल: खेलों में उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार उभर का आ रही हैं। उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल स्थित लीलावती राजकीय इंटर कॉलेज निसणी के छात्र रोहित नेगी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-14 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता असम के कोकराझार में आयोजित होगी। रोहित नेगी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उसे सम्मानित किया। रोहित की उम्र अभी मात्र 12-13 साल की है। राजकीय इंटर कॉलेज निसणी में आयोजित सम्मान समारोह में बताया गया कि सातवीं के छात्र रोहित ने बीते 14-15 नवंबर को हुई राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जिसके आधार पर उसका चयन असम में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। रोहित की इस उपलब्धि से स्कूल के अन्य छात्र भी काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक चंद्र सिंह रावत, व्यायाम शिक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, मातवर सिंह रावत, दिनेश रावत आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here