Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर: क्रिसमस और न्यू ईयर...

उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर: क्रिसमस और न्यू ईयर पर पर्यटकों के घूमने और ठहरने पर कोई प्रतिबंध नहीं

nainital-night-view

देहरादून : क्रिसमस और न्यू ईयर पर उत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने गुरुवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को घूमने और ठहरने पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। मदन कौशिक ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर न ही पर्यटकों की होटलों में की गई एडवांस बुकिंग रद्द करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टी आयोजन और बार पर प्रतिबंध लगाया है। इससे होटल व्यवसायी पर कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा, कोई भी बुकिंग कैंसिल नहीं होगी, लेकिन 25 व 31 दिसम्बर को बार और पार्टी पर प्रतिबंध रहेगा।