Human-Rights-and-Crime-Control

दिल्ली : मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के दिल्ली एनसीआर में सफलता पूर्वक पाँच वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को संगठन के पूर्वी दिल्ली (न्यू अशोक नगर) कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। संयोग से बना पंच वर्षीय पूर्ण दिवस एवं महा शिवरात्रि योग पर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना एवं सुंदर मनमोहक शिव पार्वती जी की झांकी के साथ बड़ी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजन किया। इस अवसर पर स्थानीय कॉलोनी के मुख्य सामाजिक चेहरों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, महिलाओं एवं बुजर्गो, प्रशासनिक, राजनितिक, गणमान्यजनों एवं कोविड संकट काल में कर्मठता के साथ सक्रिय रहे संगठन के समस्त कार्यकारिणी सहित 350 लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही भविष्य में हर सम्भव सहायता हेतु प्रेरित किया है।

संगठन के मीडिया प्रभारी हरीश असवाल ने बताया कि मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने दिल्ली एनसीआर में सफलता पूर्वक पाँच वर्ष सेवा के साथ किया है। इसी उपलक्ष्य में दिल्ली एनसीआर, इंदौर, मध्यप्रदेश सहित 16 राज्यों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। नोएडा में भंडारा तो दिल्ली में झांकी, मध्यप्रदेश उज्जैन महाकाल भूमि में भोलेनाथ की बारात तो उत्तराखंड में भोले का प्रसाद मेला देखने को मिला।