Sarojini Naidu International Award

नोएडा: उत्तराखंड मूल की समाजसेविका रजनी जोशी को समाज के उत्थान की दिशा में किए गए उनके उल्लेखनीय प्रयासों हेतु 7वें डॉ. सरोजिनी नायडू अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। रजनी जोशी को यह पुरस्कार एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न के अध्यक्ष संदीप मारवाह द्वारा शुक्रवार को इंटरनेशनल चेंबर ऑफ़ इंडिया एंड इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (ICMEI-100), एशियन अकादमी ऑफ़ आर्ट तथा इंटरनेशनल वीमेन फिल्म फ़ोर्म के तत्वावधान आयोजित 9वें वैश्विक साहित्य महोत्सव नोएडा में प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि डॉ. सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवार्ड समाज की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कार्यरत महिलाओं को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष रजनी जोशी के साथ ही समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली देशभर की 70 अन्य महिलाओं को भी सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मारवाह स्टूडियो फिल्म सिटी नोएडा में सेशेल्स के उच्चायुक्त, गाम्बिया के प्रथम सचिव और हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया।

रजनी जोशी ने बताया कि यह अवॉर्ड पाकर वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस  कर रही है। उन्होंने संदीप मारवाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें राज्य और राष्ट्र स्तर पर ही सम्मान प्रदान हुए हैं ये उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है।

वह शिक्षा के लिए मुख्य रूप से कार्य करके (बस्ती से बस्ते के सफर) के कारवां को निरंतर कई वर्षों से अपनी टीम के साथ आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र मे अब तक अमर उजाला के संयुक्त तत्वधान में (अपराजित) कार्यक्रम के तहत डेढ़ लाख लड़कियों, महिलाओ को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग दे चुकी है। वह अनेकों सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर और दिल्ली एनसीआर तथा उत्तराखंड मे लगातार जरूरतमंदों की सेवा कर रही है।

वह वर्तमान मे राम मनोहर लोहिया अस्पताल की दो वर्षो से (ICC आंतरिक शिकायत समिति) व रेड क्रॉस सोसाइटी हेडक्वार्टर की (ICC) सदस्य हैं।