श्रीनगर: राजकीय इंटर कॉलेज कीर्ति नगर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा स्पर्श दिवस स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर स्वच्छता जन जागरूकता हेतु रैली निकाली गई व नशा मुक्त उत्तराखण्ड व संस्कार युक्त उत्तराखण्ड का भी आह्वान किया गया।
उसके बाद स्वयं सेवियो द्वारा अलकनंदा घाट मे सफाई का सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम समापन के पश्चात प्रत्येक स्वयंसेवी द्वारा गंगा को स्वच्छ बनाने हेतु गंगा शपथ ली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चंद जोशी (प्रवक्ता रसायन) द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रवक्ता बीना रावत, प्रियतम सिंह नेगी, अमित पुरोहित द्वारा कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया गया।
स्वयंसेवियों को ग्लव्स व मास्क नगर पंचायत कीर्तिनगर द्वारा उपलब्ध कराए गए। नगर पंचायत सफाई कर्मियों द्वारा भी स्वयंसेवकों के साथ मिलकर इस स्वच्छता कार्यक्रम में अपना अमूल्य योगदान दिया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कीर्ति नगर द्वारा स्वयंसेवियों के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

















