Home उत्तराखण्ड ब्रह्मकमल टोपी के बाद अब पहाड़ी गमछा भी बनेगा उत्तराखंड राज्य की...

ब्रह्मकमल टोपी के बाद अब पहाड़ी गमछा भी बनेगा उत्तराखंड राज्य की पहचान : सीएम धामी

pahadi Gamcha will also become the identity of Uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में द हिमालयन सेंटर द्वारा तैयार किये गये पहाड़ी गमछे का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मकमल टोपी के बाद पहाड़ी गमछा भी राज्य की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय परिवेश और शैली के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पहचान बनाने के प्रयासों से राज्य को भी पहचान मिलती है।

इस अवसर पर द हिमालयन सेंटर के संस्थापक एवं सीईओ समीर शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास विभिन्न प्रांतों की भांति उत्तराखण्ड के अंगवस्त्रों को भी पहचान दिलाना है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और सीएम धामी समेत कई नेताओं ने इस टोपी पहनकर चुनाव प्रचार किया था। सीएम धामी ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को यह टोपी पहनाकर ही उनका स्वागत किया था।