Home उत्तराखण्ड ऋषिकेश-शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

ऋषिकेश-शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

Bus overturns on Rishikesh-Shivpuri route

ऋषिकेश : ऋषिकेश-शिवपुरी मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खारा श्रोत के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में 30 लोग सवार थे।