Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड: भव्य होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी, अमित...

उत्तराखंड: भव्य होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री कर सकते हैं शिरकत

PM Modi, Amit Shah to attend swearing-in ceremony of new CM in Uttarakhand

Uttarakhand New CM : उत्तराखंड में भले ही नए मुख्यमंत्री लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, परन्तु नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण भव्य होगा। प्रदेश की राजधानी देहरादून में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2-3 दिन में जैसे ही शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय होगा। उसमे सभी को निमंत्रण पत्र दिया जाएगा ताकि सभी शामिल हो सके।

उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि सभी प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे।