प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कृष्णा थपलियाल को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

0
684

श्रीनगर गढ़वाल: विकास खण्ड कोट के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कण्डीवट में लम्बे समय से प्रधानाध्यापिका पद पर अपनी सेवायें दे रही श्रीमती कृष्णा थपलियाल बीते 30 अप्रैल 2020 को सेवानिवृत्त हो गयी हैं। आज उनके कार्यो को सम्मान देते हुए उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा कोट के पूर्व महासचिव संजय प्रकाश, जिला खेल समन्वयक (बेसिक) ललित बिष्ट एवं पूर्व समन्वयक सीआरसी खंदूखाल महेश गिरि ने उनके घर भक्तियाना में जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। श्रीमती कृष्णा थपलियाल बच्चों की प्रिय व सहयोगी में लोकप्रिय रही। अपने विशिष्ट कार्यो के लिए उनकी पहचान विशिष्ट अध्यापकों में रही है। शान्त और खामोशी से अपने कार्यो के लिए पहचान रखने वाली कृष्णा थपलियाल भले ही सरकारी सेवा में बडे पदक न ला पायी हों पर अभिभावकों और साथी अध्यापक/अध्यापिकाओं एवं अधिकारियों में उनका एक सम्मान रहा है। उन्हे शुभकामनाएं देने वालो में उप शिक्षा अधिकारी कोट सावेद आलम, भूपेंद्र सिंह रावत, ममता रावत, आशा नेगी, पूजा, बीना रावत, सुर्दशन पुण्डीर, कमलेश जोशी, सरोजनी बिष्ट, कुसुम रावत, उषा रौथाण, लक्ष्मीचंद, लक्ष्मी थपलियाल, प्रदीप, जयंती, चन्द्र किशोरी, शशि मेवाड़ आदि रहे। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डलीय प्रवक्ता महेन्द्र सिंह नेगी ने भी श्रीमती कृष्णा थपलियाल को उनकी सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।