Home एजुकेशन/ जॉब्स BSF Recruitment 2022: बीएसएफ में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर...

BSF Recruitment 2022: बीएसएफ में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर निकली है भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

BSF-RECUITMENT-2022

BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली हुयी है। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 28 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू की जा चुकी है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के कुल 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 174 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 14 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 51 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 25 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 17 पद शामिल हैं।

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं क्लास पास होना चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

सीमा सुरक्षा बल में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंटेशन, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना होगा।

नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए ITBP में हेड कांस्टेबल के 248 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू