Home उत्तराखण्ड सतपाल महाराज ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरों का...

सतपाल महाराज ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, देखें विडियो

satpal-maharaj-denied-joining-aap

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली खबरों का खंडन किया है। बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि सतपाल महाराज आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

जिसके बाद आज पर्यटन मंत्री ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। सतपाल महाराज ने बयान जारी करते हुए कहा कि मै कांग्रेस छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुआ था। मुझे अभी उत्तराखंड में काफी काम करना है। देश को विश्व गुरु की पटल पर ले जाना है। मैं भाजपा में था और आने वाले समय में भी भाजपा में ही रहूंगा और भाजपा के लिए ही काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक क्षेत्रीय पार्टी है। और मै एक राष्ट्रीय पार्टी में हूँ। इसलिए राष्ट्रीय पार्टी को छोड़कर क्षेत्रीय पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं उठता है। सतपाल महाराज ने आगे कहा कि वह बंगाल चुनाव को लेकर बंगाल में थे। कहा जा रहा है कि उनकी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई लेकिन ये सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि इन भ्रमिक खबरों पर ध्यान नहीं दिया जाए।