Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड : पुलवामा में शहीद हुए CRPF जवान के पुत्र को मिलेगी...

उत्तराखंड : पुलवामा में शहीद हुए CRPF जवान के पुत्र को मिलेगी सरकारी नौकरी

Pulwama martyred mohan lal raturi

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF के जवान शहीद मोहन लाल रतूड़ी के पुत्र शंकर रतूड़ी को अनुकम्पा के आधार पर सरकारी नौकरी देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सम्मान व उनके परिजनों के प्रति जो वादे किये उसे पूरा करना हम अपना सौभाग्य समझते हैं। हम शहीदों के परिजनों के साथ हर वक्त खड़े रहेंगे।