rita-chokasi

नई दिल्ली: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू हो रहे 18 वें एशियन गेम्स में 572 एथलीटों के भारतीय दल में 79 वर्षीय दिल्ली की रीता चोकसी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। रीता ताश के पत्तों के खेल ‘ब्रिज’ में भारत की ओर से मेडल की दावेदारी पेश करने जा रही हैं। रीता की उम्र भले ही 79 हो पर वह अपने आप को युवा खिलाड़ियों से कम आंकती है।

दर असल इस वर्ष जकार्ता एशियन गेम्स 2018 में सेरेब्रल गेम्स (मानसिक खेल) की भी एंट्री हो रही है और उन्हीं में से ताश के पत्तों का गेम “ब्रिज” है। इसमें दोनों टीमों से दो-दो खिलाड़ी होते हैं, इसे एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। दिल्ली के खेलगांव इलाके की रीता चोकसी को बचपन से ही पत्ते फेंटने का शौक था, जो बाद में उनका पैशन बन गया। रीता वर्ष 1970 से ही इस खेल में हिस्सा ले रही हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्प्रधाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह चीन, पाकिस्तान और अमेरिका में भी इस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। रीता अपनी उम्र को लेकर बिलकुल भी चिंतित नहीं है, वह इन खेलों के लिए उत्साहित हैं, जहां तक उम्र की बात है तो वह ओने आप को बूढ़ा नहीं मानती हैं। वह कहती हैं कि लोग अपने स्वास्थ्य के लिए दवाईयां लेते है मैं केवल योगा करती हूं। और ब्रिज वैसे भी दिमाग का खेल हैं, यहां उम्र कोई बाधा नहीं है।

18वें एशियाई खेलों में भारत को इस खिलाडियों से है पदक की उम्मीद

एथलेटिक्स

  1. नीरज चोपड़ा:भारतीय दल के ध्वजवाहक युवा भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से भातर को गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

हिमा दास:आईएएएफ ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में 400 मीटर में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनी, असम की 20 साल की हिमा दास से भी एशियन गेम्स 2018 में पदक की उम्मीद है।

हॉकी

  1. पुरुष हॉकी: पिछले दिनों इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके रजत पदक जीतकर आई भारतीय पुरुष हॉकी टीम से एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा सकती है।

2. महिला हॉकी: रानी रामपाल की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम से भी एशियन गेम्स 2018 में पदक की उम्मीद है।

कुश्ती

1. सुशील कुमार:दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के सबसे सफल ओलंपियन में से एक सुशील कुमार से पूरा देश गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाये है।

2.बजरंग पूनिया: गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले हरियाणा के 24 साल के पहलवान बजरंग पूनिया, 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में पदक के प्रबल दावेदार है।

  1. विनेश फोगाट: राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट से 50 किलोग्राम भार वर्ग में पदक उम्मीद है।

बैडमिंटन

  1. साइना नेहवाल: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से पदक की बड़ी उम्मीद है।
  2. पीवी सिंधु:हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जितने वाली पीवी सिंधु से भी एशियन गेम्स 2018 में पदक की उम्मीद है।
  3. के श्रीकांत:बैडमिंटन में पुरुष एकल में भारत की एकमात्र उम्मीद कंदाम्बी श्रीकांत हैं।

टेबल टेनिस

  1. मनिका बत्रा गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की में स्वर्ण पदक विजेता और भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा से एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

जिम्नास्टिक

  1. दीपा करमाकर:घुटने की चोट के कारण गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर रहीं दीपा करमाकर भी पदक की प्रबल दावेदार हैं।

 मुक्केबाजी

  1. शिवा थापा: एशियाई चैंपियनशिप में लगातार तीन पदक जीतने वाले शिवा थापा से पुरुषों के 60 किलो वर्ग में पदक की उम्मीद है।
  2. सोनिया लाठेर:पिछले एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली भारत की नम्बर एक बॉक्सर एमसी मेरीकॉम की गैरमौजूदगी सोनिया लाठेर पर देश का पदक दिलाने का जिम्मा है. सोनिया लाठेर 57 किलो वर्ग में पदक की प्रबल दावेदार हैं।

निशानेबाजी

  1. मनु भाकेर:भारत की युवा सनसनी हरियाणा की 16 साल की यह स्कूली छात्रा मनु भाकेर 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रबल दावेदार हैं।

एशियन गेम्स 2018 का आगाज़: भारतीय हॉकी टीम के निशाने पर है गोल्ड