ASIAN-GAMES-2018

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों का 11वां दिन आज भारत के शानदार रहा। बुधवार को एक तरफ जहाँ भारत ने दो गोल्ड मेडल जीते वहीँ भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार की एशियाई चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज भारतीय ऐथलेटिक्स ने ट्रैक ऐंड फील्ड इवेंट देश को एक के बाद एक लगातार 2 गोल्ड मेडल दिलाये। बुधवार को भारत के अरपिंदर सिंह ने ट्रिपल जंप स्पर्धा में दिन का पहला गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद महिला हेप्टाथलान में स्वप्ना बर्मन ने कमाल का प्रदर्शन करते दिन का दूसरा और अभी तक का 11वां गोल्ड मेडल दिला दिया। इसके साथ ही वे एशियन गेम्स के इतिहास में हेप्टाथलान में मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। भारत मेडल टैली में 11 गोल्ड समेत 54 मेडल जीतकर आठवें नंबर पर पहुंच गया है।

20 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में

तीन बार की एशियाई महिला हॉकी चैंपियन चीन के साथ तीसरे क्वार्टर तक 0-0 की बराबरी पर चल रहे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की गुरजीत कौर ने आखिरी क्वार्टर में 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारतीय महिला हॉकी टीम को 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचा दिया। भारत ने गुरजीत के एकमात्र गोल के दम पर सेमीफाइनल में चीन को 1-0 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले 1998 में बैंकॉक में हुए एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को फाइनल में जापान से भिड़ेगी।