ravi dahiya vinesh phogat navin

Commonwealth Games 2022 Live Updates: इंगलैंड के बर्मिंघम शहर में खेले जा रहे राष्ट्र मंडल खेलों में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। कल जहाँ भारतीय रेसलरों ने तीन स्वर्ण पदक जीते थे, वहीँ आज भी रेसलिंग में तीन पहलवानों देश के लिए गोल्ड मेडल जीते हैं। आज सबसे पहले भारत के रवि दहिया ने 57 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। उसके बाद अनुभवी महिला पहलवान विनेश फोगाट ने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक लगा ली है। विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

इसके अलावा नवीन ने कुश्ती फ्रीस्टाइल 74 किलो वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराकर भारत को कुश्ती में छठा और कुल 12वां स्वर्ण पदक दिलाया। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 12 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 34 मेडल जीत चुका है। आज भारत की प्रियंका गोस्वामी ने 10000 मीटर रेस वॉक में रजत जीतकर भारत का खाता खोला।

Commonwealth Games 2022 में भारत के अब तक के पदक विजेता

12 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट तथा नवीन

11 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम

11 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत

पूजा गहलोत ने भारत को कुश्ती में सातवां पदक दिलाया। उन्होंने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में कांस्य जीता। पूजा ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया।