Home खेल DSF ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रुकीज उत्तराखंड की गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब...

DSF ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रुकीज उत्तराखंड की गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब पर शानदार जीत

DSF Trophy T-20 Knockout Cricket Tournament: स्व. सूरज सिंह नायक की स्मृति में देवभूमि स्पोटर्स फाउंडेशन (DSF) पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट-पंजीकृत द्वारा आयोजित “डीएसएफ ट्रॉफी टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में आज गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड, राजनगर एक्स्टेन्शन, गाजियाबाद में गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब व रुकीज उत्तराखंड के बीच टूर्नामेंट का 8वां मैच खेला गया। जिसमे रुकीज उत्तराखंड की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 124 रन ही बना पाई|

इस तरह रुकीज उत्तराखंड ने इस मैच में 129 रन के बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। जबकि  गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब की टीम इस हर के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है। रुकीज उत्तराखंड की और से 20 वर्षीय निश्चय नेगी ने 35 गेदों में 66 रन, 21 वर्षीय सौरभ विष्ट ने 21 गेंदों में 54 रन तथा 27 वर्षीय अभिषेक गुसाईं के 40 गेंदों में 69 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली।