Home उत्तराखण्ड सहस्रधारा में नहाते समय बहे दिल्ली के दो युवक, एसडीआरएफ ने किये...

सहस्रधारा में नहाते समय बहे दिल्ली के दो युवक, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद

Two youths of Delhi drowned in Sahasradhara

Dehradun News: उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश और बादल फटने से नदी नाले उफान पर हैं। जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार दी जा रही चेतावनियों के बावजूद भी कुछ लोग नदी नालों के आसपास जाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। जिसके चलते कई लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक हादसा आज  सहस्त्रधारा में हुआ। दिल्ली से देहरादून घूमने आये दो युवक सहस्रधारा नदी में बह गए। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के दो युवक देहरादून घूमने गए थे। आज दोपहर में दोनों युवक सहस्रधारा गए और नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान दोनों युवक नदी के तेज बहाव में बह गए।

सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों द्वारा एसडीआरएफ टीम को बताया गया कि उक्त दोनों व्यक्ति नदी किनारे नहा रहे थे व अचानक दोनों व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरे पानी में बह गए। एक व्यक्ति के शव को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति लापता था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर दूसरे व्यक्ति की गहन सर्चिंग के दौरान उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। युवक दिल्ली के सुल्तानपुरी के रहने वाले थे।

मृतको के नाम :

  1. इंद्रपाल पुत्र श्री रामसुख, 40 वर्ष, निवासी:- सुल्तानपुरी, दिल्ली।
  2. भूपेंद्र सिंह राणा पुत्र श्री लाल सिंह राणा, उम्र- 43 वर्ष, निवासी:- सुल्तानपुरी, दिल्ली।