Home उत्तराखण्ड सतपुली में आयोजित हाफ मैराथन में उज्जवल, सपना एवं सहदेव ने मारी...

सतपुली में आयोजित हाफ मैराथन में उज्जवल, सपना एवं सहदेव ने मारी बाजी,  84 वर्षीय वयोवृद्ध ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दौड़ पूरी की

सतपुली : गाँधी जयंती के अवसर पर आज सतपुली में होली के हुल्यार और व्यापार मंडल सतपुली के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमे पुरुष वर्ग में उज्जवल रावत, महिला वर्ग में सपना और अंडर-14 वर्ग में सहदेव ने जीत हासिल की।

आज सुबह सतपुली बस अड्डे से शुरू हुई हाफ मैराथन में महिला एवं अंडर-14 वर्ग में 12 किलो मीटर जबकि पुरुष वर्ग में 18 किलो मीटर की दूरी रखी गई थी। हाफ मैराथन को गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग की 18 किमी दौड़ को उज्जवल रावत ने 1 घटें 15 मिनट में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि अमन डोबरियाल दूसरे और विशांत रावत तीसरे स्थान पर रहे। वहीँ महिला वर्ग की 12 किमी दौड़ को सपना ने 1 घटें 08 मिनट में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि  सुनीता ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा  स्थान हासिल किया।

वहीं अंडर-14 वर्ग की 12 किमी हाफ मैराथन में सहदेव ने 53 मिनट का समय लेकर पहला स्थान, युवराज ने  58 मिनट का समय लेकर दूसरा स्थान तथा हिमांशु ने 1 घंटे का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। हाफ मैराथन में 84 वर्षीय वयोवृद्ध रणजीत सिंह रावत एवं 70 वर्षीय गंगा सिंह बिष्ट ने भी प्रतिभाग कर दौड़ पूरी की।

सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र, मैडल एवं नगद धनराशि प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, तहसीलदार सतपुली सुधा डोभाल, ईओ नगर पंचायत सीमा रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, डीसीबी निदेशक नरेंद्र सिंह नेगी, उम्मेद सिंह रावत, मनीष खुगशाल, रणधीर सिंह नेगी, डबल सिंह मिंया आदि मौजूद थे।