Paper Leak case: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा में नक़ल करने वाले अभ्‍यर्थियों के नाम किये सार्वजनकि, यहाँ देखें पूरी सूची

0
1394
UKPSC-Postpones-Forest-Guard-exam

Uttarakhand Paper Leak : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वाले 56 अभ्यर्थियों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इनमें 44 नाम पटवारी लेखपाल परीक्षा 2022 में शामिल अभ्‍यर्थियों के हैं। जबकि 12 नाम एई-जेई परीक्षा 2021 के अभ्‍यर्थियों के हैं। इसमें पांच महिला अभ्यर्थी भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर आरोपी हरिद्वार और रुड़की के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर नकल के आरोपी 56 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। सूची में 44 अभ्यर्थी पटवारी भर्ती परीक्षा और 12 अभ्यर्थी एई-जेई भर्ती परीक्षा के हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के हरिद्वार स्थित मुख्यालय के दो अनुभाग अधिकारियों के इस में लिप्त होने की वजह से और ज्यादातर हरिद्वार और उसके आसपास के इलाकों में परीक्षा प्रश्नपत्र इनके द्वारा लीक किए गए थे।

इसलिए माना जा रहा है कि इस कारण ही हरिद्वार और उसके आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश अभ्यर्थी इस सूची में शामिल हैं। आयोग ने इन सभी को नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। ‌ ठोस जवाब न मिलने या फिर आयोग के उनके जवाब से संतुष्ट न होने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी है।