Home उत्तराखण्ड उनपा कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार से पौड़ी पद यात्रा के पश्चात चौबट्टाखाल में...

उनपा कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार से पौड़ी पद यात्रा के पश्चात चौबट्टाखाल में साधा जनसंपर्क

unpa

पौड़ी : उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी (उनपा) ने कोटद्वार से पौड़ी पद यात्रा के पश्चात चौबट्टाखाल में जनसंपर्क साधा और चौबट्टाखाल के कसाणी गांव के कार्यकर्ताओं के साथ 2012 से की जा रही पेयजल की मांग पर उनके गांव कसाणी पहुंचकर पीने के पानी की समस्याओं का संज्ञान लिया और जन समुदाय से सार्थक संवाद किया। यह क्षेत्र (कहानी एवं आसपास के गांव) विगत कई वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगो के द्वारा शासन से कई बार इस विषय पर न सिर्फ चर्चा की गई है, बल्कि अनेक लिखत पड़त के बाबजूद भी इस समस्या का आजतक कोई हल नहीं निकल पाया। उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी (उनपा) से महासचिव एवं प्रस्तावित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. मुकेश पंत, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ओंकार सिंह कोली, चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी कमल ध्यानी तथा पहाड़ मामलों के सलाहकार राजे सिंह पंवार ने पेयजल की इस गंभीर समस्या पर न सिर्फ संवाद किया बल्कि आश्वासन भी दिया कि वह इस क्षेत्र की पेयजल की समस्या को जल्द से जल्द हल करवाने में स्थानीय लोगों की मदद करेगी और सरकार से स्पष्टीकरण भी मांगेगी। ग्रामवासियों ने उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी की इस काजनीति के प्रति आभार प्रकट किया। उत्तराखंड नवनिर्माण पार्टी क्षेत्र में जल्द ही एक व्यापक जल जागरण शुरू करेगी एवं लोगो तक पेयजल पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।