yamuna residential plot scheme 2023

YEIDA Plot Scheme 2023: यमुना अथॉरिटी द्वारा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास निकाली गई आवासीय भूखंड योजना (Yeida Plot Scheme 2023) लोगों को खूब रास आ रही है। यही कारण है कि इस योजना के लॉन्‍च होने के 11 दिन के भीतर ही करीब 60 हजार से ज्यादा लोग आवेदन आ चुके हैं। यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 11 दिनों में यानी शुक्रवार 18 अगस्त तक कुल 60158 लोगों ने पंजीकरण कराया है। वहीँ अबतक 28 हजार 278 लोगों ने फॉर्म खरीद लिए हैं।

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने 7 अगस्त को एक्सप्रेसवे के पास तीन सेक्टरों में स्थित प्लॉट्स के लिए एक नई रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम लॉन्च की थी। जबकि 8 अगस्त से इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई थी। इस योजना के तहत नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास सेक्टर 16, 17 और 20 में 120 वर्गमीटर से लेकर 2000 वर्गमीटर तक के कुल 1,184 रेजिडेंशियल प्लॉट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

आवासीय भूखंड योजना में इच्छुक लोग 01 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का ड्रा 18 अक्टूबर 2023 को निकाला जायेगा। योजना में लोन की सुविधा बैंकिंग पार्टनर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रदान की जा रही है।

अगर आप 120 मीटर का प्लॉट खरीदना चाहते हैं तो आपको आवेदन के साथ ही प्लाट की कुल कीमत का 10% यानी करीब 2 लाख 95 हजार 200 रु जमा करने होंगे। इसी तरह अन्य साइज़ के प्लॉट्स के लिए भी उनकी कुल कीमत का 10% जमा करना होगा। इसके लिए आप यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की वेबसाइट www.yamunaexpresswayauthority.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में लोन सुविधा भी आईसीआईसीआई बैंक द्वारा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:

यमुना रेजिडेंशियल प्लाट स्कीम की तारीख बढ़ी, अब 4 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

 

YEIDA PLOT SCHEME 2023: के मुख्य बिंदु

  1. योजना का नाम: YEIDA RPS-07/2023 SCHEME
  2. प्लॉट्स की संख्या: 1,184
  3. प्लाट का साइज़: 120 वर्गमीटर के 194 प्लाट, 162 वर्गमीटर के 260 प्लाट , 200 वर्गमीटर के 466 प्लाट, 300 वर्गमीटर के 208, 500 वर्गमीटर के 24, 1000 वर्गमीटर के 13 तथा 2000 वर्गमीटर के 19 प्लाट।
  4. प्लॉट्स की कीमत : प्लॉट्स का रेट 24,600/- प्रति वर्गमीटर रखा गया है।
  5. आवेदन जमा करने के लिए 1 सितंबर तक का मौका है
  6. 18 अक्टूबर को लकी ड्रॉ के जरिए आवंटन किया जाएगा
  7. आवेदन के लिए वेबसाइट : http://yamunaexpresswayauthority.com/

YEIDA PLOT SCHEME 2023: Plots size and Cost

  YEIDA PLOTS SCHEME 2023
S.N. No. of PLOTS AREA OF PLOTS COST OF PLOTS
1 194 120 वर्ग मीटर 29,52,000/-
2 260 162 वर्ग मीटर 39,85,200/-
3 466 200 वर्ग मीटर 49,20,000/-
4 208 300 वर्ग मीटर 73,80,000/-
5 24 500 वर्ग मीटर 1,23,00,000/-
6 13 1000 वर्ग मीटर 2,46,00,000/-
7 19 2000 वर्ग मीटर 4,92,00,000/-
  1. 120 वर्गमीटर, कुल कीमत    29,52,000/-
  2. 162 वर्गमीटर, कुल कीमत    39,85,200/-
  3. 200 वर्गमीटर, कुल कीमत    49,20,000/-
  4. 300 वर्गमीटर, कुल कीमत    73,80,000/-
  5. 500 वर्गमीटर, कुल कीमत    1,23,00,000/-
  6. 1000 वर्गमीटर, कुल कीमत 2,46,00,000/-
  7. 2000 वर्गमीटर, कुल कीमत 4,92,00,000/-

YEIDA PLOT SCHEME 2023, more than 60 thousand people have registered for the residential plot scheme of Yamuna Authority

यह भी पढ़ें:

YEIDA PLOT SCHEME 2023: यमुना रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम की तारीख बढ़ी, अब 4 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन