Ghaziabad News: भारतीय जनता पार्टी इन दिनों देशभर में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला दिवस मना रही है। जिसके तहत अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्व. सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इसीक्रम में गाजियाबाद क्षेत्र में भी महिला मोर्चा महानगर ग़ाज़ियाबाद उ.प्र. द्वारा वन्दना वर्मा MLC मुज्जफरनगर सहारनपुर एवं सामली क्षेत्र एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष महानगर ग़ाज़ियाबाद पूनम कौशिक द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड के द्वारा सम्मानित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गाजियाबाद महानगर के तत्वाधान मे महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक के दिशा निर्देशन में रविवार को आईएमई कॉलेज गाजियाबाद में “स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवॉर्ड “ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड मूल की समाजसेविका एवं शिक्षा से शिखर तक” एनजीओ की अध्यक्ष रजनी जोशी ढौंडियाल सहित समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर सहारनपुर शामली क्षेत्र एमएलसी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना वर्मा रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा महिलाओं को मातृ शक्ति के रूप में सम्मान देती है। साथ ही गाजियाबाद महिला मोर्चा प्रभारी कल्पना चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र भी उपस्थिति रही। उन्होंने भी सुषमा स्वराज को याद करते हुए नारी सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक के द्वारा की गई।

इस मौके पर रजनी जोशी ने इस अवार्ड के लिए अपना नाम चयनित होने पर अपनी कर्मभूमि गाजियाबाद व महिला मोर्चा अध्यक्ष महानगर ग़ाज़ियाबाद पूनम कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मै अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। क्योंकि यह मात्र एक अवार्ड नहीं अपितु यह याद दिलाता है कि कर्म सदा महान होते हैं। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज एक ऐसी आदर्श महिला थी जिन्हें युगों युगों तक याद रखा जाएगा।