noida school open 9 o clock

Noida School Time Change: दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते सुबह के समय में बच्चों का स्कूल जाना काफी मुश्किल हो गया है। बढ़ती ठंड व कोहरे को देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। कल यानी 22 दिसंबर से कक्षा-1 से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगे।

डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से जनपद वासियों के लिए आवश्यक सूचना देते हुए कहा गया है कि जनपद में संचालित होने वाले आईसीएसई, सीबीएसई व यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्ड के स्कूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा है कि 22 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे से प्रारंभ किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में सभी स्कूलों के संचालकों को अवगत करा दिया है। निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

dm order school time change in noida

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, कल दिल्ली- NCR में कोहरा छाया रहेगा। बढ़ती ठंड से पारा दिनोंदिन लुढ़कता जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम बदलने की वजह से बच्चों की तबीयत भी बिगड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए डीएम सुहास एलवाई ने नोएडा के सभी स्कूलों को 9 बजे खोलने का आदेश दिया है।