UP mafia don Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari Death: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। बांदा जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। मेडिकल कॉलेज बांदा ने उसकी मौत की पुष्टि की है। पूरे यूपी में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। मऊ, गाजीपुर और बांदा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।  जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी जिलों में पुलिस का पहरा बढ़ गया है।