Yamuna Residential Plot Scheme-2024

Yamuna Authority launched residential plot scheme 2024 : ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बन रहे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के समीप बस रही यमुना सिटी में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA)  द्वारा आज एक और नई आवासीय भूखंड योजना (यमुना रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम RPS-08/2024) लॉन्च कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत यमुना सिटी के सेक्टर- 16, 18, 20 तथा में विभन्न श्रेणी के आवासीय भूखण्ड हैं। इस आवासीय भूखंड योजना में 120, 162, 200, 300, 500, 1000  और 4000 वर्ग मीटर तक के कुल 361 प्लॉट शामिल हैं। आवासीय भूखंड योजना में इच्छुक लोग  05 जुलाई 2024 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2024 रखी गई है। जबकि इस योजना का ड्रा 20 सितम्वर 2024 को निकाला जायेगा। योजना में लोन की सुविधा बैंकिंग पार्टनर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रदान की जा रही है।

YEIDA RPS-08/2024 SCHEME 2024: किस-किस साइज के प्लॉ​ट मिलेंगे

यमुना रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम (Yamuna Residential Plot Scheme 2024) में कुल 361 प्लॉट में से सबसे ज्यादा 131 प्लाट 300 वर्गमीटर के हैं, उसके बाद 120 वर्गमीटर के 84, 162 वर्गमीटर के 77 तथा 500 वर्गमीटर के 40 प्लाट हैं। वहीँ 200 वर्गमीटर के 03, 1000 वर्गमीटर के 18 तथा 4000 वर्गमीटर के 08 प्लाट हैं।

YEIDA RPS-08/2024 SCHEME: क्या है प्लॉट्स की कीमत

Yamuna Residential Plot Scheme 2024 में प्लॉट्स का रेट 25,900/- प्रति वर्गमीटर रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए तथा ऑनलाइन आवेदन के लिए यमुना प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट http://yamunaexpresswayauthority.com/ पर जायें।

YEIDA RPS-08/2024 SCHEME: कैसे करें आवदेन

Yamuna Residential Plot Scheme 2024 स्कीम में ऑनलाइन आवेदन के लिए यमुना प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट http://yamunaexpresswayauthority.com/ पर जायें। इस स्कीम में प्लॉट खरीदने के लिए आपको आवेदन के समय प्लॉट की कीमत का 10 फीसदी पैसा जमा करना होगा। अगर मान लेते हैं कि आप 120 मीटर का प्लॉट खरीदना चाह रहे हैं तो आपको 3 लाख 10 हजार 800 रुपये जमा करने होंगे। इसी तरह बड़े प्लॉट के लिए अधिक पैसे जमा कराने होंगे। अगर आपको प्लॉट का आवंटन हो जाता है तो पूरा भुगतान आवंटन के समय करना होगा। योजना में भूखंडों हेतु प्राप्त आवेदनों का ड्रॉ 20.09.2024 को किया जाएगा। योजना में आवेदन प्राधिकरण की वेबसाइट www.yamunaexpresswayauthority.com के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

Yamuna Residential Plot Scheme 2024 स्कीम में ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

Direct Link click here to apply

 

ये रही रेजिडेंशियल प्लाट की डिटेल

YAMUNA AUTHORITY RESIDENTIAL PLOT SCHEME 2024 का बाउचर यहाँ से डाउनलोड करें 

YAMUNA AUTHORITY FLATS SCHEME 2024 BOUCHER

यमुना प्राधिकरण की रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम 2024 में आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक, कितनी है कीमत, किस साइज के हैं कितने भूखंड? यहाँ ब्रोशर में देखें पूरी डिटेल

यमुना प्राधिकरण की रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम 2024 में आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक, कितनी है कीमत, किस साइज के हैं कितने भूखंड? यहाँ ब्रोशर में देखें पूरी डिटेल

yamuna plot scheme 2024,Yeida, Yamuna Express Authority,YEIDA Plot Scheme 2024,Residential Plot,Yamuna Authority Residential Plot Scheme 2024, Yamuna Residential Plot Scheme-2024, Yamuna Authority Residential Plot Scheme 2024, YEIDA PLOT SCHEME 2024, residential plot scheme of Yamuna Authority, Yamuna Authority launched residential plot scheme 2024, golden opportunity to buy plot near Jewar Airport