उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ की पौड़ी गढ़वाल संयोजक मंडल की बैठक में जनपद स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन हेतु हुई चर्चा

0
225

पौड़ी : उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ पौड़ी गढ़वाल संयोजक मंडल की बैठक आज नगर पालिका सभागार में संपन्न हुई. बैठक में जनपद स्तर पर महासंघ की कार्यकारिणी के गठन हेतु चर्चा की गई। इस अवसर पर संयोजक मंडल का विस्तार करते हुए विभिन्न संगठनों के जनपद अध्यक्ष एवं मंत्री को संयोजक नामित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जनपद के विभिन्न संगठनों के जनपद अध्यक्ष एवं मंत्रियों की बैठक संयोजक मंडल के साथ की जाएगी। जिसमें जनपद कार्यकारिणी के गठन एवं संगठनों की कॉमन मांग को सम्मिलित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराया जाएगा। संयोजक मण्डल की इस बैठक मे बड़ी संख्या मे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जयदीप रावत, रेवती नंदन, संजय नेंगी, डंगवाल, सीताराम पोखरियाल, भवान सिंह नेगी, प्रवीण, भारत सिंह विष्ट, जसवंत सिंह रावत, दीपकान्त गैरोला, मनोज डंडरियाल, जगदीश सिंह रावत, बबीता, शांति नेगी, केशर सिंह असवाल, विनोद रावत आदि उपस्थित थे।