अच्छी खबर : उत्तराखंड के पुलिस अफसर को मिला देश में सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप का अवार्ड 

0
1220

16 DSCI Excellence Awards 2021: उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है। राज्य पुलिस के साइबर क्राइम स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारी अंकुश मिश्रा को देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप का अवार्ड मिला है। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 में उत्तराखंड के पुलिस अफसर ने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में पहला स्थान प्राप्त किया है।

उक्त कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा करीब 55 साइबर मामलों का प्रस्तुतीकरण किया गया। ज्यूरी द्वारा 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ तीन मामलों का चयन कर अंतिम सूची जारी की गई। जिसमे उत्तराखंड के पुलिस अफसर अंकुश मिश्रा ने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीँ दूसरा स्थान आंध्रा पुलिस और तीसरा स्थान सीआईडी कर्नाटक को प्राप्त हुआ। अंकुश मिश्रा की इस उपलब्धी के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उन्हें बधाई दी है।