house collapse in Dehradun

देहरादून :  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना के मुताबिक मंगलवार रात देहरादून के चुक्खुवाला क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी में मकान ढहने से घर में सो रहे दो परिवारों के सभी सदस्य मलबे में दब गए। मकान ढहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस, प्रशासन को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अब तक एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि दो लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि घर मे कुल 6 सदस्य थे। एक अन्य सदस्य को निकालने के प्रयास जारी रहा। मकान ढहने की वजह एक पुश्ता बना जो मकान के पीछे की तरफ बना हुआ था। उस पुश्ते के गिरने से मकान ढह गया। घायलों को 108 सेवा के जरिये अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।Dehradun-house-collapse

मृतकों के नाम 

  1. किरन (गर्भवती)
  2. विमला देवी (37 वर्ष)
  3. सृष्टि (8 )

घायलों के नाम 

  1. समीर चौहान (30 वर्ष)
  2. कृष (10 वर्ष)
  3. एक अन्य की खोज जारी है।