Cm-Dhami-hand-fractured-dur

देहरादून : मंगलवार को क्रिकेट मैच के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में चोट लग गई थी। दर्द होने पर आज सुबह मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया है।

बता दें कि मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री एकादश और भाजयुमो एकादश के बीच मैत्री मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान सीएम धामी पिच पर गिर गए थे और उनके हाथ में चोट आ गई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने हाथ पर प्लास्टर बांधकर घनसाली का दौरा किया।

मुख्यमंत्री धामी ने आज यहाँ 3 करोड़ 38 लाख लागत की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण और 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।

आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री के हाथ का एक्सरे कराने के बाद उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा गया। मुख्यमंत्री धामी के हाथ पर मंगलवार को मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान चोट लग गई थी।

मुख्यमंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज में मरीजों का हालचाल जाना। दून मेडिकल कॉलेज में चल रहे निमार्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।