Commando Pramod Rawat

देहरादून: उत्तराखंड से अभी-अभी एक दुखद खबर आई है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने खुद को गोली मार कर जान दे दी है। कमांडो का नाम प्रमोद रावत है। कमांडो प्रमोद रावत ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। कमांडो प्रमोद रावत विजय कॉलोनी में रहते थे। बताया जा रहा है कि प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने सीएम आवास के अंदर ही बने बैरिक में खुद को गोली मारी है।

जानकारी के अनुसार, घटना साढ़े तीन बजे की है। प्रमोद रावत नाम के गार्ड ने सरकारी राइफल से अचानक खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल वसीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि जवान को एके-47 से गोली लगी है। इस बात की जांच की जा रही है कि जवान ने खुद को गोली मारी है या दुर्घटना बस गोली उन्हें लगी है। उन्होंने बताया कि जवान प्रमोद रावत पौड़ी गढ़वाल के कफोलस्यो पट्टी ग्राम अगरोडा के रहने वाले थे। उनके परिवार वाले बीते बुधवार को ही देहरादून से गए थे उनके गांव में भागवत पूजा है इसलिए जवान ने 16 जून से छुट्टियां मांगी थी। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है इसके बाद ही गोली चलने के मुख्य कारणों का पता चल सकेगा।

वह 2007 बैच का सिपाही था। वर्तमान में वह 40वीं बटालियन पीएसी में था। बताया जा रहा है कि घर में भागवत थी तो इसके लिए वह लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि छुट्टी नहीं मिलने से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालाँकि पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसकी छुट्टी मंजूर भी हो गई थी।