ips ashok kumar new dgp uttarakhand

देहरादून : आईपीएस अशोक कुमार को उत्‍तराखंड का अगला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। वे वर्तमान पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी का स्थान लेंगे। अनिल कुमार रतूड़ी का कार्यकाल आगामी 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उनकी जगह वर्तमान डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार को उत्तराखंड का नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) बनाया गया है। 30 नवंबर को ही आईपीएस अशोक कुमार नए डीजीपी का पद संभालेंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी पदोन्नि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे अभी 2023 तक डीजीपी के पद पर रहेंगे। आईपीएस अशोक कुमार का जन्म नवंबर 1964 में हरियाणा के गांव में हुआ। उन्होंने गांव के ही स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद आईटी से बीटेक और एमटेक किया। वे 1989 में आईपीएस बने। इलाहाबाद अलीगढ़, हरिद्वार, शाहजहांपुर, मैनपुरी, नैनीताल, रामपुर, मथुरा, देहरादून में गढ़वाल परिक्षेत्र और कुमाऊं के आईजी रहे। इसके साथ ही वे आईटीबीपी के एडीजी भी रहे। वर्तमान में वे डीजी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात हैं।