सतपुली : जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन जनपद पौडी की बैठक आज सतपुली स्थित चौहान लॉज में आयोजित की गई। बैठक में जनपदीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। बैठक में 15 ब्लॉकों के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगत भण्डारी द्वारा की गयी। बैठक में निम्न विन्दुओं पर चर्चा की गयी।

बैठक में मुख्य बिन्दु:

  1. त्रिस्तरीय व्यवस्था/ एलटी संविलियन की व्यवस्था लागू की जाय।
  2. 17140 वेतन विसंगति का निदान किया जाय।
  3. चयन प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों को समिति की बैठक आयोजित कर शिक्षकों को लाभ दिया जाय।
  4. वरिष्ठ कनिष्ठ वेतन विसंगति का निर्धारण कर सभी पात्र शिक्षकों को लाभ दिया जाय।
  5. बीआरपी/सीआरपी को नियुक्ति में प्रा० शि० के शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाय। परीक्षा आयोजित कर बीआरपी/सीआरपी पदों पर नियुक्ति की जाय।
  6. सेवाकाल में तीन पदोन्नति का लाभ देते हुए प्रधानाध्यापक की अगली पदोन्नति तय होनी चाहिए।
  7. समग्र शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के वेतन के सम्बन्ध में पूर्णकालिक निदान होना चाहिए।
  8. कोरोना संक्रमण काल में ड्यूटी में कार्यरत शिक्षकों को उपार्जित अवकाश में विलम्ब होने के कारण बैठक में रोष व्यक्त किया गया।
  9. एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक जूनियर विद्यालयों के कोटिकरण में भिन्नता होने के कारण इसका निदान किया जाय।
  10. सेवा पुस्तिका और जीपीएफ पासबुकों में अंकना की जाय।
  11. शिक्षकों को सत्रलाभ का लाभ दिया जाय।
  12. सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेशंन प्रकरणों पर लेट लतीफी पर खेद व्यक्त किया गया है।
  13. आदर्श जूनियर विद्यालयों में रिक्त पदों नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ की जाय।
  14. स्थानान्तरण अौर पदोन्नति काउन्सिलिंग के माध्यम से की जाय।

बैठक में प्रान्तीय उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष जयचन्द्र आर्य, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संजय केडियाल को जनपद कार्यकारिणी द्वारा स्मृति चिह्न और माल्यार्पण कर  सम्मान किया गया।

बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष भगत भण्डारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोपाल सिंह रावत, जिला मंत्री मुकेश काला, जिला कोषाध्यक्ष पवन देवलियाल, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री विपिन रांगण, प्रान्तीय उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, प्रान्तीय सदस्य हेमन्त गैरोला, जयचन्द्र आर्य, संजय केडियाल, लक्ष्मण सिहं नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत, मनमोहन सिंह चौहान, कैलाश पंवार,  विपिन चौहान, मेहरबान सिंह बिष्ट, हुकमसिंह, महिमानंद जखमोला, धर्मा नंद गौड, अनिल भट्ट, अरविन्द आलोक,  चन्द्रमोहन विष्ट, देवेन्द्र सिंह असवाल, लक्ष्मी रावत, श्रीमती विनीता जोशी, नरेन्द्र सिंह पुण्डीर, प्रेमप्रकाश कुकरेती, कुंवर सिंह राणा, दीपक बडथ्वाल, मनोज रावत, भूपेन्द्र सिंह रावत, जयपाल भण्डारी, नागेन्द्र डोबरियाल, दिनेश नेगी, बिजेन्द्र भट्ट, मनोज राणा, पूरण सिंह रावत, दिनेश सोनी, राकेश चौहान, विपिन भट्ट, जयदेव बडोनी, दिनेश रावत, कुलदीप रावत, कान्ति प्रसाद थपलियाल, तेजवन्त सिंह आदि शामिल थे। बैठक का संचालन जिला मंत्री मुकेश काला द्वारा किया गया।