Minor gir molested in Joshimath Angry people vandalized shops

जोशमठ : चमोली जनपद के जोशीमठ में एक बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी विशेष समुदाय का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक विशेष समुदाय की तीन दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जानकरी के मुताबिक सोमवार रात नगर क्षेत्र की एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपित मकान में पेंटर का कार्य कर रहा था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की। पुलिस ने आरोपित को रात में ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

आज सुबह घटना की खबर फैलने के बाद लोगों ने जोशीमठ बाजार में हंगामा कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक विशेष समुदाय की दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की और सामान बिखेर दिया। हंगामे के बाद जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात हो गया। व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। एसडीएम को ज्ञापन देकर बाहरी लोगों के सत्यापन व संदिग्धों लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।