Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने नई मतदान सूची भी जारी की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी मतदाता सूची के अनुसार इस बार विधान सभा चुनाव में 81,43,922 मतदाता नई सरकार चुनने के लिए वोट करेंगे।

इनमें 42,24,288 पुरुष मतदाता तथा 39,19,334 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर की संख्या भी 300 है। इसके अलावा उत्तराखंड में सर्विस मतदाताओं की संख्या 93,964 है। वहीँ पहली बार मतदाता बने युवाओं की संख्या 1,11,458 है। जबकि इस बार कुल 2,97,922 नए मतदाता निर्वाचन सूची में जुड़े हैं। इसके अलावा कुछ मतदाताओं को सूची से हटाया भी गया है। 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 11,647 मतदेय स्थल किए गए तैयार।