old-pension-restoration-frunt

श्रीनगर गढ़वाल : पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा, जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल द्वारा सोमवार को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए पूर्व पेशकार उप जिलाधिकारी तहसील श्रीनगर श्रीकृष्ण उनियाल का अभिनन्दन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने श्रीकृष्ण उनियाल का भव्य स्वागत करते हुए सम्मान पत्र, पुष्प गुच्छ, उपहार देकर अभिनन्दन किया गया।

सम्मान समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कोविड काल में उनियाल की विशिष्ट भूमिका को याद कहा कि श्रीकृष्ण उनियाल ने तहसील में अपने कर्तव्य का निष्ठा के साथ पालन करते हुए पद के प्रति लोगों के मिथकों को तोडते हुए आमजन की समस्या के समाधान के लिए सेतु का काम किया गया। वहीं उन्होने अपनी कार्यशैली से आमजनमानस को प्रभावित किया है। शिक्षक कर्मचारियों के आंदोलनों में भी उन्होंने श्रीनगर इकाई का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। अब वो पदोन्नति के फलस्वरूप पौड़ी मुख्यालय में अपनी सेवाएं देगें। इस दौरान सभी मोर्चा से जुडे सभी लोगों ने उनको शुभकानाएं और बधाई प्रेषित की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरिश पैन्यूली, समाजसेवी प्रदीप अणथ्वाल, डॉ. सुदेश जुगराण, देवानन्द बहुगुणा, शिव प्रसाद नौटियाल, जसपाल सिंह गुंसाई, महेश गिरि, मनोज भण्डारी, सौरभ नौटियाल, भानु प्रताप सिंह कुंवर, शंकर कैन्तुला, संतोष पोखरियाल, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के गढ़वाल प्रभारी जग मोहन कठैत, कुलदीप सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, किशोर खाती, अमित उपस्थित रहें। आयोजन की अध्यक्षता जसपाल सिंह गुंसाई व संचालन महेश गिरि द्वारा किया गया।