पौड़ी : आह्वान संस्था द्वारा पौड़ी शहर में आगामी 7 जुलाई को विभिन्न महिला समूहों की ओर से बनाए गए पहाड़ी व्यंजन की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल ने बताया कि 7 जुलाई को नगर पालिका के डमरु हाल में महिला समूहों के लिए मास्टर सेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 5 जुलाई तक निशुल्क रजिस्ट्रेशन के माध्यम से महिला समूह प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी समूहों को अपने घर से ही दो प्रकार के पहाड़ी व्यंजन बनाकर लाने होंगे। जिसमें व्यंजन, स्टॉल व प्रेजेंटेशन की सजावट की जिम्मेदारी महिला समूह की होगी। प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा पहाड़ी व्यंजन का स्वाद लेकर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिला समूह का चयन किया जाएगा। सभी प्रतिभागी समूह को सांत्वना पुरस्कार के लिए संस्था की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।