आज प्रदेश भर में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विजयादशमी के पावन पर्व पर एनपीएस रूपी रावण के दहन का आह्वान किया गया थाl

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय कार्यकारिणी ने भी पूरे मंडल एवं जनपदों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए थेl

इस क्रम में आज पूरे प्रदेश भर में एनपीएस रूपी रावण का दहन किया गया, यह कार्यक्रम कई स्थानों पर कार्मीकों ने अपने घर पर और कई जनपदों में जनपद मुख्यालय पर एनपीएस रूपी रावण का दहन किया गयाl

हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, चंपावत सहित प्रदेश के अधिकांश जनपदों में यह कार्यक्रम व्यापक रूप से किया गयाl आज इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बडोनी, प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रांतीय संयोजक मिलिंद बिष्ट, प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्र, प्रांतीय महिला अध्यक्ष योगिता पंत, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ डीसी पसबोला, मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, मंडल महामंत्री नरेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, मंगल सिंह नेगी, रणवीर सिंह, पूरन सिंह फरस्वाण, सतीश कुमार सिंह, राजीव उनियाल आदि पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाईl