Coronavirus case in uttarakhand : उत्तराखंड में बीते तीन-चार दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 728 नए मामले सामने आये हैं। वहीं, 10 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। जिसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 81,939 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को भी प्रदेश में कोरोना के 830 नए मामले सामने आये थे, जबकि शुक्रवार को 725 कोरोना संक्रमित मिले थे.
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अकेले देहरादून जिले में 246 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इसके अलावा नैनीताल में 132, अल्मोड़ा में 41, हरिद्वार 72, पिथौरागढ़ में 32, पौड़ी में 37, ऊधमसिंह नगर में 32, चमोली में 28, टिहरी में 26, चंपावत में 10, बागेश्वर में 21, रुद्रप्रयाग में 25 तथा उत्तरकाशी में 26 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 81,939 पहुँच गई है। जबकि अब तक कुल 1351 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक 73,422 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं वहीँ 6,207 मरीजों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस समय उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 89.61% है।
राज्यमंत्री रेखा आर्य और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण की चपेट में नेताओं, अधिकारियों के आने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह एसिंप्टमेटिक है और कोई परेशानी नहीं है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कुछ मंत्री सहित उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी अधिकारी (डीजी हेल्थ) अमिता उप्रेती भी कोरोना वायरस के चपेट में आ चुकी हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 24081 |
हरिद्वार | 12729 |
उधमसिंह नगर | 10624 |
नैनीताल | 9479 |
टिहरी | 3834 |
पौड़ी | 4640 |
अल्मोड़ा | 2692 |
पिथौरागढ़ | 2680 |
चमोली | 3082 |
उत्तरकाशी | 3212 |
बागेश्वर | 1351 |
चंपावत | 1501 |
रुद्रप्रयाग | 2034 |
कुल | 71,939 |
यह भी पढ़ें:
उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दीपक उप्रेती के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख