Home उत्तराखण्ड वीर चंद्र सिंह गढवाली मेधावी छात्र सम्मान 2020 : दिल्ली/एनसीआर में रह...

वीर चंद्र सिंह गढवाली मेधावी छात्र सम्मान 2020 : दिल्ली/एनसीआर में रह रहे गढ़वाली मूल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्रायें यहाँ करे ऑनलाइन आवेदन

Veer Chandra Singh Garhwali Meritorious Student Award

नई दिल्ली : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिल्ली की सामाजिक संस्था “गढ़वाल हितैषिणी सभा” द्वारा शैक्षिणिक सत्र 2019-2020 में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में नब्बे प्रतिशत (90%) व अधिक अंक प्राप्त करने वाले दिल्ली/एनसीआर में रहने वाले गढ़वाली मूल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान हेतु ऑनलाइन नाम आमंत्रित कर रही है। इसके लिए सभा द्वारा ऑनलाइन गूगल लिंक फार्म शेयर किया गया है। छात्र-छात्राओं को उक्त फार्म पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, साथ ही अपनी मार्क सीट को सभा की ई-मेल ghsprize2020@gmail.com पर भेजना अनिवार्य होगा। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन फॉर्म भरें.

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSc8sUlHhSmDprSyeC3h_hP2zoTbC1vE6tlm8NHKhPiAo2NofA/viewform

गढ़वाल हितैषिणी सभा के महासचिव पवन मैठाणी ने बताया कि गढ़वाल हितैषिणी सभा ने सन 2013 से अपने पहाड़ के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन हेतु यह पुरस्कार देना शुरू किया था। पहले वर्ष (2013) में पांच ही छात्रों का नामांकन प्राप्त हुआ था। उसके बाद तो यह संख्या लगातार बढती गयी। अब तक सभा एक हजार से अधिक छात्रो को पुरस्कृत कर चुकी है। गत वर्ष 2019 में सभा ने 225 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को सभा की ओर से पुरस्कार स्वरूप गयारह सौ रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र व मैमंटो दिया जाता है। आज दिल्ली एनसीआर में रह रहे गढ़वाली मूल के छात्रों को इस पुरस्कार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके अलावा सभा द्वारा 12वीं पास कर चुके छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु हर साल करियर काउंसलिंग कार्यक्रम भी चलाया जाता है।garhwal-hiteshani-sabha

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सभा द्वारा अगस्त से अक्टूवर तक छात्र/छात्राओं को करियर में मार्गदर्शन देने हेतु ऑनलाइन करियर काउंसलिंग कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें सभा पैनल के विषय विशेषज्ञों द्वारा करीब 738 से अधिक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन करियर काउंसलिंग दी। इसके अलावा गढ़वाल हितैषिणी सभा अब तक तीन सौ सत्तर कोरोना वारियर्स को कोरोना काल में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर चुकी है। जिसमें हमारे डाक्टर, नर्स, अध्यापक, पुलिस कर्मी व समाज सेवी शामिल हैं। अब इसी कड़ी में सभा द्वारा ऑनलाइन वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान के लिए प्रविष्टियां मांगी जा रही हैं।