Home ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण  लांच करने जा रहा है 1000 आवासीय भूखण्डों...

यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण  लांच करने जा रहा है 1000 आवासीय भूखण्डों स्कीम

Yamuna-authority-plot-scheme

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण अगले सप्ताह आवासीय भूखण्डों की स्कीम ओपन करने जा रहा है। योजना में 500 व 1000 वर्ग मीटर के भूखण्ड भी शामिल होंगे। यह स्कीम जेवर एयरपोर्ट परियोजना के पास होगी। पहले यह योजना 15 अगस्त को ओपन होने वाली थी। प्राधिकरण सूत्रों का कहना है कि रेरा में भूखण्डों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से योजना लांच नहीं हो सकी थी। अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते प्राधिकरण स्कीम ओपन कर दे। पहले इस योजना में 120, 162, 200 व 300 वर्ग मीटर के भूखण्ड लाने की तैयारी थी लेकिन अब एयरपोर्ट परियोजना के पास बड़े भूखण्ड लेने वालों को भी एक विकल्प मिलने जा रहा है। इस योजना में अब 500 व 1000 वर्ग मीटर के भूखण्ड भी शामिल किये जाएंगे। इस योजना में कुल एक हजार भूखण्ड होंगे। आवंटन ड्रा के माध्यम से होगा।