Home उत्तराखण्ड सतपुली नयार नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत

सतपुली नयार नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत

satpuli-nayaar-nadi

सतपुली : सतपुली नगर पंचायत के अंतर्गत नयार नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक नेपाली मूल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक नहाने के लिए नदी में गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। बताया जा रहा है कि युवक को तैरना नहीं आता था। जिसके चलते वह डूब गया।

स्थानीय लोगों ने जब देखा कि एक युवक नदी में नहाने गया था और काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकला तो उन्हें संदेह हुआ। जिसके बाद उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ गोताखोरों ने नेपाली युवक का शव नदी से बाहर निकाला। साथ ही घटना की जानकारी उसके परिजनों तक पहुंचाई।

बताया जा रहा है कि नेपाली युवक अपने परिवार के साथ यहां रहकर मजदूरी किया करता था। नेपाली युवक की पहचान 18 वर्षीय प्रेम बूढा के रूप में हुई है। प्रेम बूढ़ा सतपुली तहसील के पाखरी गांव में रहता था। राजस्व प्रशासन द्वारा शव के पंचायतनामा आदि की कार्रवाई कर दी गई है।