महिला

जनपद मे महिलाओं के प्रति बढते अपराधों को देखते हुए सामाजिक संगठन “महिला उन्नति संस्था” समय-समय पर महिला जागरूकता अभियान चलती रहती है। संस्था द्वारा पूर्व मे 20 अप्रैल से 5 मई 2018 तक चलाये गये महिला जागरूकता कार्यक्रमों मे महिलाओं को क़ानूनी जानकारी देने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला सेल इंचार्ज सीता सिंह के नेतृत्व में एक महिला पुलिस टीम सहयोग के लिए दे गयी थी। इसी के तहत आज संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा के नेतृत्व मे महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने इंस्पेक्टर सीता सिंह एवं उनकी टीम को पुष्प भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया।

डॉ. राहुल वर्मा ने कहा कि संस्था जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर महिला शक्तिकरण हेतु इस अभियान को एक बार फ़िर चलाने का अनुरोध करेगी ताकि महिलाओ को सुरक्षा के लिहाज से कानून की ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जा सके।